काम करना अच्छी बात है, और अगर वही काम ‘सही दिशा और नेत्रत्व’ मे हो तो और भी अच्छी बात है। समय आ गया है की हमारी सभी कायस्थ संस्थाए एकजुट होकर अपना एक ‘सशक्त-नेता’ चुने। सभी संस्थाए एक होकर, एक पंक्ति मे, उस नेता के दिशानिर्देश पर ही काम करें। यह समय की ‘मांग’ के साथ ‘जरूरत’ भी है।कायस्थ-समागम रखेगा एकता की ‘मजबूत’ नींव मिलेगा ‘सशक्त-नेता’
शुक्रवार को जब दिल्ली मे राज्यसभा सांसद और एसआईएस ग्रुप के चेयरमेन श्री आर के सिन्हा के निवास पर ‘कायस्थ-समागम-2015’ की तैयारियो को लेकर कायस्थों की मंडली इककट्ठी हुई तो चित्रांशों मे एक नया ऊर्जा, उत्साह और उमंग दिखी। संभवत: उस ऊर्जा का संचालन श्री सिन्हा के व्यक्तित्व से बाकी चित्रांशों मे प्रवाहित हो रहा था। आज कायस्थ-समाज को ऐसे ही करिश्माई नेत्रत्व की जरूरत है जो हमारे चित्रांश बंधुओ मे एक नयी ऊर्जा और उत्साह का प्रवाह कर सके। श्री सिन्हा उम्र के इस पड़ाव मे भी कायस्थ-समाज की ‘संशयमयी-स्थिति’ को देखते हुए अपने समाज और लोगो के लिए कुछ करना चाहता है। वह शुक्रवार मे दिल्ली मे ‘कायस्थ-समागम’ की तैयारियो से जुड़ी मीटिंग की अध्यक्षता करते हैं तो अगले दिन ही ‘पटना’ पहुँच जाते हैं जहां वह स्वयं ‘कायस्थ-समागम-2015’ का नेत्रत्व आगे से कर रहे हैं।कायस्थ-समाज श्री सिन्हा को स्वीकारे अपना ‘नेता’
इंग्लिश मे एक कहावत है “A true leader always leads from the front”. श्री सिन्हा वाकई मे कायस्थों के लिए समर्पित करते हुए दिखते हैं। अब यह देश की विभिन्न कायस्थ संस्थाओ की ज़िम्मेदारी है की वह श्री सिन्हा को अपना ‘नेता’ माने। ऐसा नेता जो समाज और लोगो को एक नयी दिशा और रास्ता दिखाएगा। समाज के लोगो की मदद के लिए ‘स्वयं’ आगे आयेगा। गौरतलब है एसआईएस ग्रुप के चेयरमेन श्री रवीद्र किशोर सिन्हा ने बेरोजगारी पर बोलते हुए कई बार दोहराया है कि वह अपनी संस्था (एसआईएस) मे एक गैर कायस्थ के ऊपर एक ‘योग्य-कायस्थ’ को प्राथमिकता देते हैं। यहाँ तक कि उन्होने यह भी ऐलान किया है कि हर महीने के आखिरे रविवार मे सभी चित्रांश उनके निवास पर संध्या-काल मे एकत्रित हो एक साथ ‘रात्रि-भोज’ करेंगे। कायस्थों की एकता के लिए यह कदम अत्यंत महत्वपूर्ण और सकरात्मक माना जा रहा है।गांधी-मैदान से जाएगा एक कड़ा सूचनात्मक-संदेश
बांये से श्री श्री विवेक चन्द्र, कायस्थ खबर के समपादक आशु भटनागर , सह सम्पादक रोहित श्रीवास्तव , राज्यसभा सांसद श्री आर के सिन्हा , श्री वी पी श्रीवास्तव, कायस्थ खबर के सोशल मीडिया प्रभारी श्री संजय सिन्हा , श्री विवेक श्रीवास्तव और लाल बहादुर शास्त्री की पुत्रवधू श्रीमती नीरा शास्त्री
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,

