अद्भुत एवं मनोहारी आयोजन किया भगवान श्री चित्रगुप्त जी की जयन्ती पर आम कायस्थों ने।
इलाहाबाद । कायस्थखबर ब्यूरो । झूंसी मैं आज भगवान श्री चित्रगुप्त जी की जयन्ती पर आम कायस्थों ने अद्भुत एवं मनोहारी आयोजन किया
माला,भाषण एवं दावत से हटकर बडी सादगी एवम गरिमा से मनायी गयी भगवान की जयन्ती आम कायस्थो द्वारा।
खास बन गये आम,आम बन गये खास।
जयन्ती के संयोजकगण सर्वश्री राजगोपाल श्रीवास्तव जी,टी०जे०सहाय जी,एस०के०श्रीवास्तव एवं स्वयं प्रकाश जी सहित आम कायस्थो को गरिमामयी एवम सफल आयोजन की बहुत-बहुत बधाईयां।
आदरणीय सुरेन्द्र श्रीवास्तव जी के देखरेख एवं आदरणीय एन०के०श्रीवास्तव जी के संरक्षण मे सम्पन्न जयन्ती कार्यक्रम कतिपय संस्थाओ के लिये नजीर छोड गया।
हालांकि विभिन्न चुनावो के समय दिखने वाले अनेक"खास कायस्थों" कीअनुपस्थिति ने यह भी संदेश दिया कि ऐसे महानुभावों के लिये बिना भोजन एवं मंचीय भाषण/माले की व्यवस्था के कोई भी कार्यक्रम चाहे परमेश्वर की जयन्ती ही क्यो न हो,कोई मतलब नही रखती है।
।। Kayasth Khabar ।। no 1 Kayasth Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayasth News , Kayasth Khabar , no 1 Kayasth Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
