कायस्थ समाज के प्रसिद्द समाजसेवी, उधोगपति और भाजपा से पूर्व राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा के ब्रेन स्ट्रोक आने का समाचार है I श्री सिन्हा से जुड़े सूत्रों के अनुसार शुक्रवार 17 जनवरी की शाम वो दिल्ली में एक बैठक के उपरांत, घर जा रहे थे, तभी अचानक उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इमरजेंसी दवाओं के बाद, विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह से, रातों रात ऑपरेशन किया गया। अभी श्री सिन्हा मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, दिल्ली के आईसीयू में, विशेषज्ञ डॉक्टरों की देख रेख में है।
