
जागो आम कायस्थ बंधुओ जागो…………. सच श्रीवास्तव
एक बात पर गौर करियेगा कि अभी कुछ ही दिनों पूर्व बिहार मे कायस्थ हितेषी नेताओँ की बाढ़ सी आ गयी थी। जो अपने आप मे बहुत बड़े कायस्थ हितेषी होने का दम्भ भर रहे थे। आज जब एक हमीरपुर यूपी मे एक कायस्थ परिवार अत्याचार और अन्याय के विरुद्ध एक लड़ाई लड़ रहा है और सभी आम कायस्थ और छोटे कायस्थ नेता उनके साथ है पर कोई मजबूत राजनेतिक आधार इन कायस्थ नेताओँ के पीछे ना होने की वजह से इन्हें प्रयासों को सार्थक परिणाम नहीं मिल पा रहा है।
श्री आर. के.सिन्हा जी के अलावा एक भी कायस्थ नेता ने कोई जिक्र तक करना जरुरी नहीं समझा है इस मामले मे बात तक करना। आज कहाँ चली गयी वो अखिल भारतीय कायस्थ महासभा और उससे जुड़े हुए कायस्थ नेता???????
शत्रुघ्न सिन्हा जी को एक आतंकवादी को फाँसी देने से बहुत दर्द हो रहा था की माननीय राष्ट्रपति जी को भी पत्र लिख दिया फाँसी माफ़ करने के लिये पर एक बेटी और उसके परिवार और परिवार के साथ अन्याय के खिलाफ बोलने वालो पर यूपी पुलिस और प्रशासन द्वारा किये जा रहे अत्याचार पर उन्हें बोलने पर उनकी राजनीतिक मजबूरिया आड़े आ रही है।
कहाँ है नितिन नवीन जी, सुवंत राय जी और पता नहीं कितने नेता ( मुझे तो नाम भी याद नहीं है) और उनका पक्ष लेने वाले कायस्थ समाज के ढेकेदार????????
क्या सभी को कायस्थ वोट बैंक से ही मतलब है??? आम कायस्थ की समस्या से नहीं?????
अभी भी समय है अपनी कथनी और करनी मे अंतर समाप्त करे वरना कायस्थ समाज श्री आर. के. सिन्हा जी के नेतृत्व मे बीजेपी के साथ जाने मे मजबूर हो जायेगा। कम लिखे को ज्यादा समझे।इसे चेतावनी कम सलाह ज्यादा समझे।
सचिन/सच श्रीवास्तव
08302077002
।। Kayasth Khabar ।। no 1 Kayasth Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayasth News , Kayasth Khabar , no 1 Kayasth Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
