2:10:2023
2 अक्टूबर विशेष
लाल बहादुर शास्त्री (जन्मदिवस पर)
🙏🙏🙏नमन
लाल बहादुर शास्त्री से लाल
देश के सच्चे समर्पित लाल
स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय
स्वतंत्र बन चिंता करें राष्ट्रीय
देश में प्रचुर मात्रा में हो अन्न
नारा सपूत का जय किसान
देशसीमा हेतु अभिरक्षा मान
जय किसान संग जय जवान
शास्त्री की उपाधि बनारस की
चिंता शास्त्रियो की सरस की
सबका किया जीविका प्रबंधन
अपने बने रहे गोपाल ठनठन
कभी न अनुचित लाभ उठाया
बच्चो को साधारण छात्र बनाया
स्वयं मंत्री थे परिवार साधारण
पत्नी की मूक अनुमति आमरण
सच्चे देश भक्त लाल बहादुर
देशधन को रखा स्वयं से दूर
शत्रु का सामना अड़े डट कर
स्वीकारा नहीं निर्णय झुककर
निष्ठा भीअंत में हारती चली
ताशकंद में दे दी निज बली
राष्ट्रद्रोही छल से बन सबल
अंत हो गया युग था निर्मल
स्वरचित
पूनम सक्सेना बुलंदशहर UP

।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
