फैजाबाद में पति की म्रत्यु के बाद ५०००० रुपयों की घोषणा पर गरीब कायस्थ महिला के साथ हुई संवेदनहीनता पर समस्त कायस्थ समाज ने अभाकाम पारिया गुट को गलत बताया है I कायस्थ खबर के मुद्दे को उठाने के बाद जब अभाकाम पारिया गुट के फैजाबाद जिलाध्यक्ष ने ये रहस्यउद्घाटन किया की मंच पर ना आने के कारण जिस राशि को जनवरी में दिया जाना चाह्यी था वो ८ महीने बाद तक भी इसलिए उस गरीब कायस्थ महिला को नहीं दी गयी क्योंकि वो लखनऊ के सम्मेअलन में नहीं आई थी , तो लोगो के सब्र का बंद टूट गया है हैप्रसिद कायस्थ चिन्तक mbb सिन्हा लिखते है
हमारे समाज में एक से एक उद्भट समाज सेवी हैं, जो बड़ा से बड़ा पदाधिकारी बनने , बड़े नाम के व्यक्तित्व वाले होने और साथ ही साथ समाज के दान से मजे लूटने के उधेड़बुन में ही लगे रहते हैं। चाहे इस सब के लिए कुछ भी क्यों न करना पड़े।
सबसे बड़ी बात तो यह है कि इन्हें न ही संगठन और न ही समाज की समझ है और न ही परवाह।
वही युवा कायस्थ नेता सुशांत ने कहा की
तीन महीने बाद कोई काम का नही होता है , मुझे तो लगता है जिनको देना होगा उनको उनका कॉमिस्सन नही मिला होगा , और उसको चेक नही मिला इसी कारण
वही एक प्रसिद नेत्री ने कहा की गरीब महिला को पैसे देने के लिए अगर अखिल भारतीय कायस्थ मह्सभा पारिया गुट के लोग ८ महीने तक लटका सकते है तो इससे ऐसे लोगो की वैचारिक स्थिति का पता चलता है और इसमें शामिल जिलाध्यक्ष , प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय महामंत्री सभी के खिलाफ कार्यवाही भी होनी चाहए और उस महिला को तुरंत वो चेक पहुंचाना चाह्यीवही अखिल भारतीय कायस्थ मह्सभा पारिया गुट के ही एक सदस्य ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया की भैया आप चाहे इनके बारे में कुछ भी सच्चाई समाज के सामने ले आओ ये लोग नहीं सुधरने वाले है I इनका एक मात्र ध्येय कायस्थ समाज के नाम पर ऐसे ही नेतागिरी करना है , समाज की इन्हें कोई परवाह नहीं I आने वाली २५ तारीख को आपको सबके चेहरे और साफ़ दिखाई देंगेउधर एक वरिष्ठ लीगल अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष ब्रजेश श्रीवास्तव के ५०००० रूपए कायस्थ खबर को दिलवाने के दावे पर भी सवाल उठाये है उन्होंने कहा की कानूनन २०००० रूपए से ज्यदा की रकम वो चेक के बिना कैसे दिलवा सकते है और अगर उन्होंने ये सब किया है तो उनके खिलाफ काले धन को रूट करने का मामला भी बनता है ऐसे में उन्हें आरोप के लिए पर्याप्त साबुत देने होंगेवही अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पारिया गुट के फैजाबाद जिलाध्यक्ष की ब्रजेश श्रीवास्तव की भाषा पर सवाल उठाते हुए ग्रेटर नॉएडा के संजय श्रीवास्तव ने कहा की
ये भाषा दर्शाती है अभाकम के सदस्य कितने गुणी है और यही शिक्षा वो समाज को देते आये होंगे तो समाज का जो हश्र है इन्ही बुजुर्गो की देंन है जब ये शिक्षा देंगे तो दूसरो से उम्मीद क्यों करते है समाज के ठेकेदार बनते है पर इन्हें ठेकेदारी भी नहीं आती हैऔर बिर्जेश जी जल्द ही आपसे मुलाकात करेंगे फ़ैजाबाद में
गौरतलब है की संजय जल्द ही फैजाबाद में कायस्थ समाज के हेतु एक कार्यक्रम करने जा रहे हैऐसे में बड़ा सवाल अब भी यही है की क्या अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पारिया गुट के फैजाबाद जिलाध्यक्ष की ब्रजेश श्रीवास्तव अब भी उस महिला से मिलकर वो चेक दे आयेंगे या अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पारिया गुट की निति के अनुसार उस गरीब महिला को अभी महीनो और भी इंतज़ार करना होगा
आप की राय
आप की राय