
ब्रेकिंग न्यूज़ : २५ को भोपाल में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की राष्ट्रीय बैठक , कैलाश सारंग छोड़ सकते है राष्ट्रीय अध्यक्ष पद , नए उत्तराधिकारी पर सबकी निगाहें ..
कायस्थ खबर ब्यूरो I पारिया गुट , विश्वविमोहन गुट , AK श्रीवास्तव गुट की गुटबाजियो से इतर कायस्थ समाज के लिए एक बड़ी खबर आ रही है I जिसके मुताबिक़ अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की राष्ट्रीय बैठक २५ सितेम्बर २०१६ को भोपाल में होने जा रही है I बैठक की ख़ास बात ये है की बैठक में तमाम औपचारिकताओ के बाद कैलाश नाथ सारंग अध्यक्ष पद छोड़ सकते है और उनकी जगह अगले चुनावों तक किसी नए नाम पर एकमत हुआ जा सकता है Iसूत्रों की माने कैलाश नाथ सारंग अपने पुत्र विश्वाश सारंग के मत्री बन्ने के बाद से ही इस स्थिति पर विचार कर रहे थे , स्वास्थ्य कारणों से भी अब संगठन की ज़िम्मेदारी किसी योग्य कायस्थ को देना चाहते है ऐसे कैलाश नाथ सारंग के उत्तराधिकारी के रूप बिहार से रविनंदन सहाय , इलाहबाद से जितेन्द्र नाथ सिंह जैसे नाम दौड़ में आगे हो सकते है I हालांकि ये नाम सिर्फ कयास ही लगाए जा रहे है और असली नाम तो २५ को ही पता चल पायेंगे ऐसे में बड़ा सवाल ये भी हो गया है क्या गेस्ट आफ आनर विवाद से बैकफुट पर आये पारिया (अब विश्वमोहन ) गुट इस बैठक में शामिल होगा ?
क्या हाशिये पर पड़े AK श्रीवास्तव गुट के लोग इस बैठक में शामिल होंगे ?
क्या वो नए उत्तराधिकारी के नाम पर फिर से अखिल भारतीय कायस्थ महासभा में एक होंगे ?इस सब सवालों ने जबाब तो अब २५ सितेम्बर को ही मिलेंगे लेकिन देखना ये भी रोचक रहेगा की २५ सितम्बर के बाद अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का एक नया दौर शुरू होगा , क्या कायस्थ समाज जिस आशा से अखिल भारतीय कायस्थ महासभा को देख रहा है वो पूरी होंगी या ये फिर एक एक बड़ा इवेंट बन कर रह जाएगा
।। Kayasth Khabar ।। no 1 Kayasth Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayasth News , Kayasth Khabar , no 1 Kayasth Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
