स्वामी विवेकानन्द ने न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व को रास्ता दिखाया। उन्होंने हमें त्याग, सेवा, समर्पण की शिक्षा दी और देश के युवाओं को रास्ता दिखाया। स्वामी जी का मूल सन्देश यही है कि दुःखी प्राणी की हमेशा सेवा करो।

मौका था राजधानी के विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में स्वामी विवेकानन्द और महर्षि महेश योगी के जयंती समारोह पर आयोजित ‘स्वामी विवेकानन्द एक युगदृष्टा विचार गोष्ठी का जहाँ मुख्य अतिथि के तोर पर ये बातें राज्य सभा सांसद रविन्द्र किशोर सिन्हा ने युवाओं को कहीं , गोष्ठी में लखनऊ से सैकड़ो की संख्या में युवा उपस्थित थे Iसिन्हा ने कहा कि स्वामी जी का स्पष्ट मानना था कि धर्म का प्रचार प्रसार करने के लिए मौलिक शिक्षा जरूरी है। जहां वह जाते थे, वहां कुछ न कुछ प्रभाव जरूर छोड़ते थे। कई महापुरूष उनसे प्रभावित हुए। 100 से ज्यादा राष्ट्राध्यक्ष उनके चेले थे, क्योंकि उनके मन में शान्ति नहीं थी।कार्यक्रम संयोजक और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय संयोजक मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद एवं महर्षि महेश योगी इस धरती पर एक महान हस्ती के रूप में कायस्थ समाज में हमेशा याद किये जायेंगे। हम लोग देश और विदेश में भगवान चित्रगुप्त के मंदिर बनाने का काम आरके सिन्हा के नेतृत्व में युद्ध स्तर पर कर रहे हैं। कायस्थ समाज की एक जुटता रंग लाया रही है। कायस्थ हेल्पलाइन 1800 200 2111 कायस्थ समाज के लिए एक संगठन के तरह कार्य कर रही है।“

इस अवसर पर देहरादून से आई अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष डॉ ज्योति श्रीवास्तव ने युवाओं को विवेकानंद से शिक्षा लेने को कहा और ख़ुशी जताई की अखिल भारतीय कायस्थ महासभा अब मनीष जी जैसे युवा संयोजक के चलते सभी जगह अपना प्रभाव बना रही है I उन्होने कायस्थ समाज के युवाओं से अभाकाम से जुड़ने की अपील भी कीकार्यक्रम में कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय कायस्थ महासभा यूपी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिन्हा ने की तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में सुरेंद्र मोहन वर्मा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अभाकाम,डॉ ज्योति श्रीवास्तव राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा,
अशोक निगम एक्स सॉलिसिटर जनरल आफ इंडिया उपस्तिथि थे
लखनऊ के वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मानइस अवसर पर कायस्थ समाज के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान भी किया गया। जिसमें सर्वेश अस्थाना, सूरज श्रीवास्तव, राजेश बच्चा, कमेलश श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, अशोक निगम,मैथिली शरण श्रीवास्तव को दिया गया।कार्यक्रम में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के युवा इकाई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव्, युवा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन श्रीवास्तव काजू, संदीप श्रीवस्तव लखनऊ, विप्लब श्रीवास्तव् रायबरेली, प्रमोद श्रीवास्तव झाँसी, सुभाष श्रीवास्तव फ़ैजाबाद ने स्वामी विवेकानंद जयंती में सहयोग किया।
आप की राय
आप की राय