
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष बनते ही डा राजेन्द्र बाबू की पुण्यतिथि भूले सुबोधकान्त सहाय
कायस्थखबर डेस्क I मात्र ३ दिन पहले अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर काबिज हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोध कान्त सहाय डा राजेन्द्र प्रसाद की पुन्यतिथि ही भूल गए I कायस्थ खबर ने इसके लिए सुबोध कान्त सहाय के आफिश्याली ट्विटर को पुरे दिन देखा लेकिन उस पर कोई भी एक्टिविटी नहीं दिखी I ये सवाल इसलिए भी महत्वपूर्ण हुआ क्योंकि डा राजेन्द्र प्रसाद ना सिर्फ अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के संस्थापक सदस्यों में से थे बल्कि कांग्रेस के वरिस्थ नेता और हमारे देश के प्रथम राष्ट्रपति और संविधान निर्माता भी थे Iऐसे में कायस्थ समाज में हर कोई यही सवाल कर रहा है की क्या अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनकी पूरी कार्यकारणी ही कैसे इतने महत्वपूर्ण घटना को नजरअंदाज कर सकती है Iआखिर कायस्थ समाज की इतनी पुरानी संस्था अगर अपने ही महापुरुष को भूल सकते है तो ऐसे नेताओं से कायस्थ समाज आगे क्या आशा रखेगा Iआखिर किसी भी समाज की पहचान उसके महापुरुष होते है और अगर वो समाज उनको इस तरह से भूल जाएगा तो समाज की पहचान और अस्तित्व दोनों ही खतरे में है I
।। Kayasth Khabar ।। no 1 Kayasth Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayasth News , Kayasth Khabar , no 1 Kayasth Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
