कायस्थ खबर डेस्क I शनिवार को 5वे चरण का प्रचार थम गया I इसके साथ ही लखनऊ में पूनम सिन्हा, रांची में सुबोध कान्त सहाय और हजारीबाग में जयंत सिन्हा के लिए कायस्थ समाज कमर कस ली है Iरांची में जहाँ पटना से अजय वर्मा सुबोध कान्त सहाय के लिए प्रचार के लिए पहुंचे , वहीं हजारी बाग़ में भी कायस्थ नेता टीपी सिंह ने वोट मांगे I आपको बता दें की सुबोध कान्त सहाय अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है I जयंत सिन्हा केन्द्रीय मंत्री है और पूर्व कन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के पुत्र हैं
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा मुकेश श्रीवास्तव ने कायस्थ खबर से कहा की महासभा इन तीनो प्रत्याशियों के लिए लगातार अपील कर रही है I महासभा के लोग घर घर जाकर वोट मांग रहे है वहीं लखनऊ में अखिल भारतीय चित्रांश सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद बिहारी वर्मा ने कहा की लखनऊ की सभी सभाए पूनम सिन्हा के साथ है जिसमे कोई विवाद नहीं है I वही जाग्रति मोर्चा के सच श्रीवास्तव ने कहा की लखनऊ इस बार कायस्थ वोटो की ताकत दिखा देगा
लखनऊ में तो विनोद बिहारी वर्मा ने पूनम सिन्हा के लिए कायस्थों को एक साथ कर ही दिया है I शुक्रवार को हुए सोनाक्षी सिन्हा के रोड शो के बाद लखनऊ में कायस्थों का उत्साह चरम पर है I लखनऊ के कायस्थ पहली बार मान रहे है की कायस्थ एक हो कर पूनम सिन्हा को जीता सकते है I खासतोर पर महिलाओं के बीच पूनम सिन्हा ने बहुत म्हणत की है I
चुनाव प्रचार थमने के बाद शाम पूनम सिन्हा भगवान् चित्रगुप्त के मंदिर र्भी गयी जहाँ उन्होंने भगवान् चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की I बता दें की शत्रुघ्न सिन्हा , सोनाक्षी सिन्हा , उनके दोनों पुत्र लव और कुश भी 3 दिन दिन से लखनऊ में ही थे I

इन तीनो ही सीटो पर पुरे देश के कायस्थों की निगाहें है I क्योंकि कायस्थों का प्रतिनिधित अधिक से अधिक हो इसके लिए कायस्थ समाज हमेशा से मांग करता रहा है और अब वो समय आ गया है जब इन तीनो को बड़ी जीत के साथ जीता कर अपनी राजनैतिक हिस्सेदारी को बचाया जा सके
आप की राय
आप की राय