
ब्रेकिंग न्यूज : कार्यवाहक अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद का अभाकाम से इस्तीफा, अगले २ दिनों में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय कर सकते है स्वीकार
कायस्थ खबर ने कई दिन पहले ही अपने पाठकों को आगाह किया था कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा में सब कुछ सही नहीं चल रहा है और इसको लेकर चल रहे आंतरिक उठापटक के बाद एक परिणाम सामने आ गया हैअखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अब तक रहे राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि वह अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं राजीव रंजन की इस घोषणा के बाद अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के सूत्रों से जानकारी मिली है कि आने वाले 2 दिनों में उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया जाएगा सूत्रों के अनुसार जब उन्होंने पहले इस्तीफा दिया था तो राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय ने इस्तीफे को अस्वीकार कर दिया था लेकिन सुबोध कांत सहाय के अस्वीकार करने पर राजीव रंजन प्रसाद ने वह इस्तीफा सार्वजनिक कर दिया जिसके बाद उनकी जगह नए राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष को लाने की तैयारी शुरू कर दी गई है
।। Kayasth Khabar ।। no 1 Kayasth Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayasth News , Kayasth Khabar , no 1 Kayasth Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,

