ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट ऐससिटी में कायस्थ मिलन समारोह आयोजित कर सोसायटी की शाम खुशियों से रोशन की गयी। समारोह के मुख्य आकर्षण रंगारंग कार्यक्रम व लकी ड्रा प्रतियोगिता रही।

समारोह की शुरुआत भगवान चित्रगुप्त स्तुति, वंदना व पूजा के साथ हुई। इसके बाद सरस्वती वंदना पर आरना व धानवी के थिरकते कदमों ने कार्यक्रम में समा बांध दिया। कार्यक्रम के दौरान कायस्थ परिवारों में परस्पर परिचय व जानकारी चलती रही। कार्यक्रम में बच्चों की मनभावन प्रस्तुतियों के बाद महिला वर्ग ने शानदार नृत्य पेश किए। शालिनी, श्रद्धा एवं आकांक्षा ने डांस पेश किया तो पुरुष वर्ग भी पीछे नही रहा। विकी ने अपनी बेटी नायशा के साथ डांस पेश किया तो बद्री, कुणाल ने कविता के साथ सबको सम्मोहित किया।
इस बीच समारोह को संबोधित करते हुए नेशनल कायस्थ एक्शन कमेटी के राष्ट्रीय संयोजक जनसम्पर्क विवेक श्रीवास्तव ने कायस्थ एकता व भगवान चित्रगुप्त महिमा विषय मे बिंदुवार विचार व्यक्त किये। श्री विवेक ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त सारी मानव जाति के लिए पूज्यनीय हैं, यह सन्देश सभी मे जाना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत मे निकले लकी ड्रा के विजेता विकी, कुणाल रहे। सभी परिवारों को चित्रगुप्त भगवान की तश्वीर व गिफ्ट भेंट की गई। रंगोली एवं सेल्फी पॉइंट सीमा, शालिनी, डॉ प्रीति, आकांक्षा द्वारा तैयार किया गया था। कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोज व सामूहिक फोटो के साथ किया गया।
समारोह में विशाल, पीयूष कुमार, पीयूष श्रीवास्तव, बद्री नारायण, धनंजय,समीर,शशांक,कुणाल,पूनम,अभिनव, मनीष, मनोज,मुकेश कुमार, अंकुर,सहित कई परिवारों ने हिस्सा लिया। मंच संचालन तान्या, मुकेश व शशांक ने किया।
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,

